Breaking News

गाड़ी नहीं मिली तो भैंस पर सवार होकर पहुंचा वोटर

Spread the love

गाड़ी नहीं मिली तो भैंस पर सवार होकर पहुंचा वोटर

वैशाली में दिखी लोकतंत्र की अनोखी झलक

वैशाली (बिहार)। लोकतंत्र के इस महापर्व में बिहार के वैशाली जिले से एक अनोखा नजारा सामने आया। यहां के केदार यादव नामक मतदाता गाड़ी न मिलने पर भैंस पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंच गए।

केदार यादव का कहना है कि “लोकतंत्र का यह पर्व हर नागरिक का कर्तव्य है, चाहे जैसे भी जाएं, वोट अवश्य देना चाहिए।”

गुरुवार को मतदान के दौरान जब उन्हें कोई साधन नहीं मिला तो उन्होंने अपने घर की भैंस को ही सवारी बना लिया और उसी पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे। रास्ते में उन्हें देखकर ग्रामीणों ने भी उत्साह जताया और उनकी देशभक्ति की सराहना की।

स्थानीय लोगों ने कहा कि केदार यादव ने जो किया वह दूसरों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने संदेश दिया कि “सुविधा मिले या न मिले, लेकिन लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट जरूर देना चाहिए।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …