Breaking News

पीएनबी शाखा आसफपुर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

Spread the love

पीएनबी शाखा आसफपुर में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक शाखा में गुरुवार को पुलिस द्वारा सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ बैंक परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस ने बैंक में मौजूद ग्राहकों से बातचीत कर आवश्यक पूछताछ की और उन्हें सतर्क रहने व किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी।

इस मौके पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, कांस्टेबल अंशुल कुमार, होमगार्ड रामपाल यादव, पीआरडी जवान प्रेमपाल सिंह, शाखा प्रबंधक प्रभात कुमार द्विवेदी, देव रस्तोगी, रजनीश कुमार यादव, प्रगति मिश्रा, विक्रम सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

उपनिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक व ग्राहकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। समय-समय पर ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।

— रिपोर्ट : दानवीर सिंह, आसफपुर


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी …

error: Content is protected !!