Breaking News

10 दिसंबर से परिषदीय स्कूलों में शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएँ

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 10 दिसंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएँ शुरू हो जाएँगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कक्षा एक के बच्चों की परीक्षा मौखिक रूप से ली जाएगी, जबकि कक्षा दो से पाँच तक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक एवं लिखित, दोनों माध्यमों से आयोजित होगी।

कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्रियों की परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थी 50 अंकों की परीक्षा देंगे, जिसका पैटर्न इस प्रकार होगा—

बहुविकल्पीय प्रश्न : 10 अंक

अति लघु उत्तरीय : 10 अंक

लघु उत्तरीय : 20 अंक

दीर्घ उत्तरीय : 10 अंक

लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। हालांकि प्रधानाध्यापक अपनी विद्यालय परिस्थितियों के अनुसार समय में आवश्यकतानुसार व्यवस्था कर सकेंगे।

यह जानकारी बाराचिर्रा न्याय पंचायत के नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने दी। उन्होंने कहा कि परीक्षाएँ सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …