Breaking News

55 किमी सड़क व लघु सेतु निर्माण को मिली मंजूरी, बिल्सी विधानसभा के कई गाँवों को मिलेगा राहत

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र 114 बिल्सी के दर्जनों ग्रामों में लंबे समय से कीचड़, जलभराव और खराब रास्तों से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। क्षेत्र के विधायक के प्रयास से अब इन मार्गों के नवनिर्माण व पुनर्निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

हरगनपुर, पीतम नगर, पीतम नगला, खिरकवारी मानपुर पुख्ता, जरीफपुर गढ़िया, बसंत नगर मुजरिया, बुटला, छतुईया, नैथुआ, जिनौरा, कोठी नगला, कुढ़ा नरसिंहपुर, सुकटिया सहित अन्य कई ग्रामों के आबादी वाले हिस्सों में भारी मात्रा में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती थी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में लगातार परेशानी उठानी पड़ रही थी।

विभिन्न स्थानों पर पानी की निकासी न होने से कई रास्ते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। खिरकवारी मानपुर पुख्ता, तोफी नगला, तिलिया खाता और हरसिंहपुर के निवासियों ने इस समस्या को बार-बार उठाया था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक ने लघु सेतुओं की स्वीकृति भी प्राप्त कराई है।

इसके साथ ही कछला से हुसैनपुर बक्सर खालसा तक तथा बिल्सी से इस्लामनगर तक के मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण भी स्वीकृत कराया गया है।

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुल 55.045 किलोमीटर लंबाई के मार्गों व लघु सेतुओं के निर्माण/पुनर्निर्माण के लिए 132.87 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

विधायक ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होते ही क्षेत्र में आवागमन से जुड़ी सभी प्रमुख समस्याएँ समाप्त हो जाएँगी। उन्होंने कहा कि—
“मुझे प्रसन्नता है कि मेरे प्रयासों से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। मैं आश्वस्त करता हूँ कि भविष्य में भी किसी प्रकार की आवागमन समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर चला परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 9 वाहन सीज, 21 के चालान

Spread the loveओवरलोड, अवैध खनन व बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई संवाददाता – गोविंद …

error: Content is protected !!