Breaking News

कोतवाली में व्यापारियों संग बैठक, सीसीटीवी लगाने की अपील

Spread the love


बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल
स्थानीय कोतवाली परिसर में मंगलवार को कस्बे के व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने को कहा।
सीओ ने कहा कि बाजारों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और किसी भी घटना के खुलासे में पुलिस को सहायता मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर आए या कोई संदेश अथवा सूचना संदेहास्पद लगे तो बिना देरी किए तुरंत पुलिस को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि पुलिस और व्यापारियों के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सकती है। सभी से सतर्कता बढ़ाने और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, कस्बा प्रभारी विदेश कुमार, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, व्यापारी नेता सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, राकेश माहेश्वरी, दीपक चौहान, शेखर सक्सेना, दीपक गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, लवकुमार, आदित्य माहेश्वरी, राहुल वार्ष्णेय सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!