Breaking News

बदायूँ: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मकबुल पुत्र युसूफ अली, निवासी ग्राम ढिलवारी, पोस्ट पुरैनी, थाना दातागंज, बदायूँ
अजमद उर्फ गुड्डू पुत्र नबाब हसन खाँ, निवासी मोहल्ला बुद्धा बाजारगर, थाना दातागंज, बदायूँ
गिरफ्तारी का स्थान और दिनांक: बरेली तिराहे के पास, दिनांक 11.02.2026
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 039/2026
धारा 353(2) BNS
धारा 66(D) IT ACT
घटना का संक्षिप्त विवरण: अभियुक्तों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की, जिसमें जातियों का उपहास करते हुए समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई गई। हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत करने की शिकायत मिलने पर थाना पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 इन्द्रेश कुमार सिंह, थाना दातागंज, जिला बदायूँ
का0 1787 नितिन शर्मा, थाना दातागंज, जिला बदायूँ
दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय श्रीमान उपजिलाधिकारी दातागंज, बदायूँ के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार बदायूँ भेजा गया।
यह कार्रवाई सुरक्षा और समाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस की तत्परता का स्पष्ट उदाहरण है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!