Breaking News

जयकारों के साथ साइकिल यात्रा शुरू: 50 श्रद्धालु निकले माँ पूर्णागिरी धाम के दर्शन को

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बगरैन। कस्बा बगरैन क्षेत्र के गांव पेंपल से आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं का जत्था उत्तराखंड स्थित माँ पूर्णागिरी धाम के दर्शन के लिए साइकिल से रवाना हुआ। जयकारों और धार्मिक उत्साह के बीच करीब 50 श्रद्धालु रविवार शाम चार बजे यात्रा पर निकले।
हर वर्ष की भांति इस बार भी गांव के श्रद्धालुओं ने साइकिल यात्रा का संकल्प लिया। इस धार्मिक यात्रा का नेतृत्व सुमित कुमार कर रहे हैं, जो दसवीं बार साइकिल से माँ पूर्णागिरी धाम के दर्शन के लिए जा रहे हैं।
रवाना होते समय गांव में भक्ति का माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यात्रा में शामिल भक्तों में विनोद कश्यप, शिवम श्रीवास्तव, विशाल सिंह, गुल्लू सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, बालवीर, योगेश, सुखलाल, केशव सिंह, रामफूल, मुनेन्द्र, सत्येन्द्र दिवाकर, रोहित दिवाकर, लवकुश, पवन कश्यप, अर्जुन, धर्मवीर सिंह, भुवनेश, दीपक, सोनू कश्यप, गजेन्द्र कश्यप सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यह यात्रा श्रद्धा, तपस्या और विश्वास का प्रतीक है, जिसे वे हर साल पूरे उत्साह के साथ पूरा करते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!