Breaking News

वृद्धाश्रम में गूंजे जज़्बात: कविता-कहानी के बीच भावुक हुए बुजुर्ग, बोले—ऐसे कार्यक्रम जरूरी

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली/कछला। भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के तहत कछला स्थित नवजीवन वृद्धाश्रम में आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को भावुक माहौल में हुआ। अंतिम दिन कहानी एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभवों को शब्दों में पिरोकर सुनाया।
17 मार्च से 22 मार्च तक चले इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बुजुर्गों को मानसिक और सामाजिक रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया।
समापन दिवस पर जब बुजुर्गों ने अपनी कविताएं और कहानियां प्रस्तुत कीं तो माहौल भावुक हो गया। कई वृद्धजनों ने कहा कि सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी है, जिससे उन्हें जीवन में नई ऊर्जा और अपनापन महसूस होता है।
कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी विजेंद्र जी, संकल्प सोशल वेलफेयर सोसायटी के मैनेजर प्रेम सिंह चौहान, नवजीवन वृद्धाश्रम के मैनेजर प्रदीप कुमार, महेश सिंह रावत, ए.के. श्रीवास्तव, केशव, अभिनव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और सक्रियता से जोड़ना समय की बड़ी आवश्यकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!