Breaking News

रेल सुरक्षा के ‘सितारे’ सम्मानित: इज्जतनगर मंडल में 9 कर्मचारियों को मिला सम्मान

Spread the love

बेहतर संरक्षा कार्य के लिए डीआरएम वीणा सिन्हा ने दिया ‘कार्यकुशलता प्रमाण पत्र’

संवाददाता: गोविंद देवल, बरेली

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में 9 रेल कर्मचारियों को ‘कार्यकुशलता प्रमाण पत्र’ प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सम्मानित होने वालों में शैलेन्द्र कुमार सुमन (लोको पायलट, मेल, बरेली सिटी), योगेश कुमार (ट्रैक मेंटेनर-II, कन्नौज), यादराम (ट्रैक मेंटेनर-III, बदायूं), रामवीर (ट्रैक मेंटेनर-II, बदायूं), महादेव प्रसाद (लोको पायलट, मेल, कासगंज), अनूप कुमार (वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, कासगंज), शोभित मिश्रा (स्टेशन मास्टर, गंजडुंडवारा), मनीश कुमार (लोको पायलट, माल, बरेली सिटी) और नागेंद्र कुमार यादव (वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, बरेली सिटी) शामिल रहे।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. हरीश रेडतौलिया सहित अन्य अधिकारियों ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा रेल संचालन को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा जताई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छेड़छाड़ के दोषी को पांच वर्ष का कठोर कारावास

Spread the loveबदायूं। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद …