Breaking News

ट्रेनों में ‘गंदे पानी’ पर वार: इज्जतनगर मंडल का बड़ा एक्शन, दर्जनों बोतलें जब्त

Spread the love

अनाधिकृत वेंडरों पर शिकंजा, यात्रियों को शुद्ध खानपान दिलाने के लिए विशेष अभियान तेज

संवाददाता: गोविंद देवल, बरेली

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ग्रीष्मकाल के दौरान रेल यात्रियों को स्वच्छ एवं शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत अनाधिकृत वेंडरों और संदिग्ध खाद्य सामग्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के नेतृत्व में चल रहे अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 15084 में जांच के समय अनाधिकृत रूप से बेची जा रही ‘ऐलविश’ ब्रांड की 1000 एमएल की 48 पानी की बोतलें ड्रम सहित बरामद की गईं। उक्त सामग्री को आवश्यक कार्रवाई हेतु कन्नौज के वाणिज्य अधीक्षक को सौंप दिया गया है।
इसी क्रम में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15044 के एम-1 कोच से आईआरसीटीसी स्टाफ द्वारा बिक्री के लिए रखी गई अनअप्रूव्ड ब्रांड की 25 पेटी पानी संयुक्त जांच अभियान में जब्त की गई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
वहीं बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12036 के कोच डी-5 में एक अनाधिकृत वेंडर को पकड़ा गया, जिसे रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर धारा-144 के तहत कार्रवाई की गई।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि यात्रियों की सेहत से किसी प्रकार का समझौता न हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …