Breaking News

अटल चौक पर पानी पीते ही अधेड़ की अचानक मौत, दवा लेने जा रहे थे बदायूं

Spread the love

बस से उतरकर पानी पिया, कुछ ही पलों में बिगड़ी तबीयत; पुलिस जांच में जुटी

संवाददाता: आई एम खान, बदायूं/बिसौली

बिसौली नगर के अटल चौक पर गुरुवार को एक अधेड़ की अचानक मौत हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। मृतक अपने भाई के साथ दवा लेने बदायूं जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी निवासी वीरपाल (पुत्र नोनीहाल) अपने भाई छत्रपाल के साथ रोडवेज बस से इलाज के लिए बदायूं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वीरपाल टीबी की बीमारी से ग्रस्त थे और उपचार के लिए घर से निकले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब बस बिसौली के अटल चौक पर पहुंची तो वीरपाल पानी पीने के लिए नीचे उतरे। पानी पीने के कुछ ही देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने मदद का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला अचानक तबीयत बिगड़ने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जिला महिला अस्पताल और सीएचसी बिसौली की ब्लड स्टोरेज यूनिट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूं। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने जिला महिला चिकित्सालय बदायूं और सामुदायिक स्वास्थ्य …