Breaking News

एसडीबी पब्लिक स्कूल का जलवा: CBSE रिजल्ट में छात्रों ने मचाई धूम

Spread the love

दिव्यांशी चौहान 94.6% के साथ टॉपर, कई छात्रों ने 90+ अंक लाकर बढ़ाया मान

संवाददाता: आई एम खान , बिसौली

एसडीबी पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 सीबीएसई परीक्षा परिणाम में इस वर्ष विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे और खुशी का इजहार किया।
विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी चौहान ने 94.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दीपक गोस्वामी 92% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि नविका ने 91.4% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अरिवा (90.2%), अनंत कुमार शाक्य (87.8%), आस्था गुप्ता (86%), तेजस गौर (85.2%), शुभी (82.8%), अमिरल गौर (81.2%) तथा कुमार संभवम (81.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, प्रबंधक अखिलेश वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या मीनू एल. बत्रा एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रबंधन ने इस सफलता को छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। वहीं प्रधानाचार्या ने छात्रों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय में इस शानदार परिणाम को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा और सभी ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेगा कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान

Spread the loveबिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग की ओर से …