Breaking News

खड़ी मारुति वैन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

Spread the love

बैटरी स्टार्ट करते समय भड़की आग, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू

संवाददाता: गुड्डू रस्तोगी

कुंवरगांव। आंवला–बदायूं मार्ग पर ग्राम दुगरिया में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक मारुति वैन ओमनी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, दुगरिया निवासी उदल सिंह खेत से लौटने के बाद अपनी वैन को सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ी कर दिए थे। बताया जा रहा है कि वाहन की बैटरी डाउन थी और उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वैन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और मिट्टी व अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कौशिक मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि आग से वाहन को काफी नुकसान हुआ, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …