Breaking News

बिल्सी में अंबेडकर जयंती पर भव्य समारोह: एकजुटता और शिक्षा का दिया संदेश

Spread the love

: संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताया—बाबा साहब के विचार आज भी बेहद प्रासंगिक, प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान

संवाददाता: गोविंद देवल

बिल्सी। भारतीय संविधान के शिल्पकार और ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर में भव्य “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर ब्रज क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज को एकजुट रहना होगा। उन्होंने सभी वर्गों से शिक्षित बनने और बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक हरीश शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया।
समारोह के दौरान अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्ञान देवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, बुधपाल सिंह, उदयवीर सिंह दिवाकर, दीपक वाल्मीकि, अर्चित सिंह, सुरेश सागर, नंदराम सागर, मुनीश सागर, माखन दिवाकर, रवि दिवाकर, भगवान सिंह दिवाकर, अशोक सागर, विशाल सागर, महिपाल सागर, सचिन वाल्मीकि, पीतम वाल्मीकि सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!