Breaking News

पासिंग आउट परेड की तैयारी पूरी, रिजर्व पुलिस लाइन में ग्रैंड रिहर्सल में दिखा दमखम

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं:
रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं के परेड ग्राउंड में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण उपरांत होने वाली दीक्षांत/पासिंग आउट परेड से पहले शुक्रवार को ग्रैंड रिहर्सल पूरे जोश, अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने परेड की सलामी ली और तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने शानदार तालमेल, अनुशासन और उच्च स्तर की ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिसे एसएसपी ने सराहा। उन्होंने परेड गठन, कमांड एवं कंट्रोल, ड्रेस, कदमताल और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से आयोजित कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा, कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई गई, जिससे उनके भीतर जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत किया जा सके।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने सभी प्रशिक्षुओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनें। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षण स्टाफ भी मौजूद रहे, जिन्होंने रिहर्सल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 84.82 फीसदी रही उपस्थिति

Spread the love15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण संवाददाता …

error: Content is protected !!