Breaking News

पुलिस का शिकंजा कसा: कादरचौक से असलहा संग आरोपी गिरफ्तार, बिसौली से वारंटी दबोचा

Spread the love

एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई तेज—अभियान में वांछित अपराधियों पर लगातार हो रही धरपकड़

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता मिली है। थाना कादरचौक व थाना बिसौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थाना कादरचौक पुलिस ने 24 अप्रैल को अभियुक्त सर्वेश पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम खेड़ा जलालपुर (थाना उसहैत) को गिरफ्तार किया। आरोपी संबंधित मुकदमा संख्या 114/26 में वांछित था, जो बीएनएस की धारा 137(2)/65(2) व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।
वहीं, थाना बिसौली पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त किशनपाल उर्फ भूरे पुत्र मथुरी प्रसाद निवासी ग्राम सिद्धपुर कैथोली को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 27449/25 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 84.82 फीसदी रही उपस्थिति

Spread the love15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण संवाददाता …

error: Content is protected !!