Breaking News

ऑटोलिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार

Spread the love

जरीफनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 चोरी की बाइक और भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलों के साथ भारी मात्रा में बाइक के पार्ट्स भी बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 अप्रैल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दहगवां चौराहे के पास दबिश देकर अरुण पुत्र फूल सिंह और संजीव पुत्र मथुरी, निवासी ग्राम करियावैन थाना जरीफनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से स्प्लेंडर प्लस (काला), प्लेटिना (लाल), एक अन्य स्प्लेंडर प्लस (काला) और सीडी डॉन (काला) मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। इसके अलावा बाइक के कई पार्ट्स जैसे टंकी, साइलेंसर, हेडलाइट, पहिए, चेसिस, इंजन के हिस्से, वायरिंग और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
इस संबंध में थाना जरीफनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त संजीव पर पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अटेना गंगा पुल से महिला के नदी में गिरने की सूचना, पुलिस व गोताखोर तलाश में जुटे

Spread the loveउसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पुल से एक 58 वर्षीय …

error: Content is protected !!