Breaking News

व्यापारियों को मिला नया चेहरा: अनंत अग्रवाल बने जिलाध्यक्ष, संगठन में नई ऊर्जा का संचार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, संभल

संभल। व्यापारियों की आवाज को और बुलंद करने के उद्देश्य से ‘व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22’ ने बड़ा फैसला लेते हुए अनंत अग्रवाल को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही जिले के व्यापारिक वर्ग में उत्साह की लहर दौड़ गई।
रविवार को नगर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्य शोभित गुप्ता ने अनंत अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन ने मंजूरी देते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद फहीम, प्रदेश उपाध्यक्ष कमर नकवी और प्रदेश संयोजक मनोज टंडन भी मौजूद रहे।
“कोई व्यापारी खुद को अकेला न समझे”
पदभार संभालते ही अनंत अग्रवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही जिला व नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और किसी भी व्यापारी की समस्या पर संगठन मजबूती से खड़ा रहेगा।
बधाइयों का लगा तांता
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान नगर चेयरमैन राहिल भारतीय, असमोली नगर अध्यक्ष मुत्तलिब पाशा, फहद कैसर, हाजी बब्बू, नबील अहमद, समीर खान, अजीम एडवोकेट, नवनीत कुमार गुप्ता और हर स्वरूप माधुर समेत कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि अनंत अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याएं तेजी से उठेंगी और शासन-प्रशासन तक उनकी आवाज प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!