Breaking News

गैंगरेप और वीडियो बनाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

19 दिन से फरार चल रहा था आरोपी रंजीत, पुलिस ने दबोचा

बदायूं, 7 मई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगरेप और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम निजामाबाद में 19 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब दो बजे आरोपी रंजीत पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम सहोरा थाना मूसाझाग अपने साथियों विवेक और सोमपाल के साथ पीड़िता को जबरन एक मकान के अंदर ले गया। आरोप है कि वहां पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि अन्य आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाया।

इस मामले में पीड़िता की मां शांति देवी पत्नी प्रेमपाल निवासी ग्राम निजामाबाद की तहरीर पर थाना कादरचौक में मुकदमा संख्या 120/26 धारा 70(2), 127(1) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5जी/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को मुख्य आरोपी रंजीत पुत्र राजेंद्र उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी विक्रम सिंह, आरक्षी उज्ज्वल मलिक और आरक्षी योगेश तोमर शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …