Breaking News

30 मई तक करें आवेदन, परंपरागत कारीगरों को मिलेगी निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक

Spread the love

माटीकला टूल किट योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क माटीकला टूल किट योजना के अंतर्गत परंपरागत कारीगरों एवं स्वरोजगार में रुचि रखने वाले युवक-युवतियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक चाक निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि जनपद के प्रजापति समाज के परंपरागत कारीगर एवं माटीकला कार्य से जुड़े इच्छुक युवक-युवतियां विभाग की वेबसाइट पर 30 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट के ऑनलाइन टूलकिट पंजीकरण एवं आवंटन पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन विभागीय समिति द्वारा किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में परंपरागत माटीकला कारीगरों, आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से कम एवं 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी जनसेवा केंद्र अथवा लोकवाणी केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद उसकी स्वहस्ताक्षरित प्रति जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मोहल्ला शहवाजपुर, पुरानी चुंगी, बरेली रोड, बदायूं में जमा करनी होगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!