Breaking News

स्काउटिंग जीवन को दिशा देने वाला संस्कार : चयनिका सारस्वत

Spread the love

मदर एथीना स्कूल में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन स्काउट-गाइड विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला तथा राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक फहराने के नियमों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण शिविर में स्काउट आंदोलन की प्रतिज्ञा एवं नियमों के साथ जल, जंगल और जमीन से प्राप्त प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं उनके सही उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

विद्यालय की डायरेक्टर चयनिका सारस्वत ने कहा कि स्काउटिंग जीवन को दिशा देने वाला संस्कार है, जो बच्चों में कर्तव्यबोध, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा की भावना विकसित करता है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से जुड़े बच्चे भविष्य में समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने कहा कि सच्चा स्काउट वही है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी दूसरों की सहायता के लिए सदैव तैयार रहे। स्काउटिंग सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना सिखाती है।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से व्यक्ति का चिंतन, चरित्र और आचरण पवित्र बनता है। उन्होंने कहा कि स्काउट की वर्दी देशभक्ति, अनुशासन और सदाचार का प्रतीक है। जब भी समाज या प्रकृति पर संकट आता है, स्काउट सबसे पहले आगे बढ़कर सहायता करते हैं और अपना राष्ट्रधर्म निभाते हैं।

शिविर में गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना एवं स्काउट मास्टर विपिन सक्सेना के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, बायां हाथ मिलाने की परंपरा, सैल्यूट, ड्रिल तथा अन्य व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में लाखों की चोरी

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी- बदायूं हाईवे पर इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी …