Breaking News

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the love

अमर प्रभात ब्यूरो
बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं जिला पंचायत को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर हर्ष का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने जिला पंचायत आवास पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव को बुके भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि बदायूं जिला पंचायत को प्रदेश में शीर्ष स्थान मिलना बेहद गौरव की बात है। यह शानदार उपलब्धि जनसेवा, विकास और सुशासन के प्रति समर्पित प्रयासों का ही परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बदायूं जिला पंचायत भविष्य में भी इसी तरह विकास के नए आयाम स्थापित करती रहेगी और जिले को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएगी।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य तथा पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान बदायूं की जनता और पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। विकास कार्यों की यह गति भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!