Breaking News

कासिम अंसारी बने पसमांदा समाज के ब्लॉक अध्यक्ष

Spread the love

राहुल मौर्य

मसवासी, रामपुर। ऑल इंडिया पसमांदा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके तहत मसवासी व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष कासिम अंसारी को पसमांदा समाज का स्वार टांडा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और समाज के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं, शमसुद्दीन को पसमांदा समाज का मसवासी नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें भी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की अपेक्षा के साथ यह जिम्मेदारी दी गई है।
नई नियुक्तियों पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि दोनों पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!