Breaking News

तंबाकू निषेध दिवस पर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता की अलख, रैली और प्रतियोगिताओं में दिखा छात्रों का उत्साह

Spread the love

पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. श्रीनिवासन गांधी के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है। युवाओं को इसके दुष्प्रभावों को समझते हुए स्वस्थ और तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनानी चाहिए।

नर्सिंग ट्यूटर तरुण जोसेफ के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई। रैली में छात्र-छात्राओं ने तंबाकू विरोधी पोस्टर और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसके बाद पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा तंबाकू के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में करीब 200 छात्रों और 30 संकाय सदस्यों ने सहभागिता की। बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विषय संबंधी समझ का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने का संदेश दिया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। जागरूकता, सीख और मनोरंजन से भरपूर यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …