Breaking News

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the love

भैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। बिनावर थाना पुलिस ने भैंस लूट और चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक भैंस, 8 हजार रुपये नकद और अवैध तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 17/18 मई की रात ग्राम दियोरीजीत से घर के बाहर बंधी दो भैंसों को लूटकर ले जाने तथा ग्राम तकीपुर से भैंस चोरी किए जाने के संबंध में थाना बिनावर में मुकदमे दर्ज किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

सोमवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भैंस लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी एक भैंस लेकर बिनावर से बरेली-मथुरा निर्माणाधीन बाईपास की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भैंस छोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर वह फिसलकर गिर गया, लेकिन आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग में आरक्षी अंकुर कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी मो. जावेद पुत्र मो. शकील, निवासी ग्राम नदरई थाना कासगंज, हाल निवासी नाहारका सराय वार्ड नंबर 6, कोतवाली शहर बदायूं, के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी और सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक भैंस, 8 हजार रुपये नकद, एक 315 बोर तमंचा, तीन खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर भैंस चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Spread the loveबिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के …

error: Content is protected !!