Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग का वृक्षारोपण, 81 वाहनों पर कार्रवाई

Spread the love

ओवरलोड व अनधिकृत वाहनों के खिलाफ चला अभियान, लाखों रुपये का शुल्क वसूला गया

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा विभागीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाते हुए ओवरलोड और अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।

कार्यक्रम के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) हरिओम तथा यात्री एवं मालकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी ने परिवहन विभाग परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके उपरांत उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चलाए गए प्रवर्तन अभियान में 7 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया तथा 4 वाहनों को सीज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 2.41 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अनधिकृत रूप से संचालित ईको, बस एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 11 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को सीज किया गया।

वहीं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 35, बिना सीट बेल्ट के वाहन संचालन पर 21, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग पर 10 तथा गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में 11 चालान किए गए। कुल मिलाकर 61 चालान की कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!