Breaking News

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the love

बिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।
आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने से पर्यावरण बेहतर होता है। यह आने वाली पीढियां के लिए एक तोहफा है। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पेड़ लगाकर पर्यावरण को संवारा जा सकता है। यह अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा। नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियानों से हरियाली बढ़ेगी और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता आएगी। इस दौरान पीपल नीम अमरुद और सहजन के पौधे लगाए गए। जिसमें तहसील कार्यालय के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रशासनिक फेरबदल: चार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, बिल्सी को मिले नए एसडीएम

Spread the loveबदायूं। जनहित और शासकीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए …