Breaking News

फैजगंज बेहटा के सुरैनी पापड़ी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले निजी सचिव अनिल गोस्वामी

Spread the love

मेंथा प्लांट हादसे के पीड़ितों से मिले सांसद आदित्य यादव के निजी सचिव, बंधाया ढांढस

दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं सांसद, हर संभव सहयोग का भरोसा

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सुरैनी पापड़ी में पिछले दिनों मेंथा प्लांट पर हुए दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक हादसे में जान गंवाने वाले मृतक जयवीर यादव एवं राजेश यादव के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करने और उन्हें ढांढस बंधाने के लिए बदायूं सांसद आदित्य यादव के आदेशानुसार उनके निजी सचिव अनिल गोस्वामी गांव पहुंचे।
गांव पहुंचे निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया तथा सांसद आदित्य यादव की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि दो सगे भाइयों का इस दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। सांसद आदित्य यादव इस अत्यंत कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही संासद आदित्य यादव ने पीड़ित परिजनों से फोन पर वार्ता कर सांत्वना दी।
इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से सुरेंद्र पाल सिंह यादव, सतीश प्रेमी, राजेंद्र यादव गुरु, बादाम सिंह, रामबाबू यादव, सुरेंद्र सागर, डी. के. यादव, जाहिद गाजी, विकास यादव, चंद्रकेश यादव, विनीत सविता सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर

Spread the loveसरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम बदायूं: …

error: Content is protected !!