Breaking News

आईजीआरएस निस्तारण में बदायूं पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल मई 2026 की रैंकिंग में 135 में 135 अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड

Spread the love

बदायूं। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बदायूं पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मई 2026 के लिए जारी मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद बदायूं को 75 जिलों में प्रथम रैंक मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आईजीआरएस शिकायतों के प्रभावी निस्तारण का परिणाम रहा कि जनपद को सभी निर्धारित मानकों पर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। खास बात यह रही कि बदायूं के 22 थानों में से 12 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मूल्यांकन के दौरान शिकायतों की मार्किंग एवं अग्रसारण, डिफॉल्टर मामलों की स्थिति, संतुष्ट फीडबैक, उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए श्रेणीकरण, रैंडम जांच, जनता दर्शन फीडिंग, प्रोफाइल अपडेट और फील्ड विजिट रिपोर्ट जैसे सभी मानकों पर जनपद को पूर्ण अंक मिले। इस प्रकार बदायूं पुलिस ने अधिकतम 135 में से 135 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा तथा आईजीआरएस के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह ने प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक अशोक कुमार काम्बोज एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। अधिकारियों ने इसे बेहतर जनसेवा और प्रभावी शिकायत निस्तारण का परिणाम बताया।संवाददाता : गोविंद देवल
अमर प्रभात, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर 10 जून से

Spread the loveबदायॅूं अमर प्रभात _ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया …

error: Content is protected !!