Breaking News

दहेज हत्या का वांछित और एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार बिनावर और हजरतपुर पुलिस ने अभियान चलाकर दो आरोपियों को दबोचा

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त और एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है।

थाना बिनावर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे सुरेश पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम अमृतपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना बिनावर में दहेज हत्या और क्रूरता से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं थाना हजरतपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत बलवीर पुत्र रामभरोसे उर्फ रामसरन निवासी ग्राम मौजमपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और गाली-गलौज से संबंधित मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।संवाददाता : गोविंद देवल
अमर प्रभात, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनपद में बीते 09 वर्षों में 70520 लाभार्थियो को मिला अपना घर

Spread the loveसरकार ने आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए किए व्यय: डीएम बदायूं: …

error: Content is protected !!