Breaking News

36 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा, नकदी व जेवरात सहित एक गिरफ्तार

Spread the love

बिसौली। थाना क्षेत्र की खाटू श्याम कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई नकदी और आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 9 जून को खाटू श्याम कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा ने घर में चोरी होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि घर पर ताला लगाकर बाहर जाने के बाद लौटने पर मुख्य गेट और अलमारी का लॉकर टूटा मिला तथा उसमें रखी नकदी और जेवरात गायब थे। शिकायत के आधार पर थाना बिसौली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने जांच और सुरागरसी के दौरान गुरुवार को ग्राम खजुरिया के निकट से रवि कुमार सिंह उर्फ सिट्टू निवासी दवतोरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 1.90 लाख रुपये से अधिक की नकदी, एक जोड़ी कड़े, एक जोड़ी पायल तथा तीन सिक्के बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बिसौली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। :::


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार की बहन का निधन

Spread the love उझानी। नगर के मोहल्ला खेड़ापति निवासी एवं हिंदी दैनिक बदायूं अमर प्रभात …

error: Content is protected !!