Breaking News

अपहरण के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, दो लोगों को सकुशल बरामद किया गया

Spread the love

उसावां। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण से संबंधित एक मामले में दो लोगों को सकुशल बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना उसावां में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के दौरान कार्रवाई करते हुए दो अपहृत व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही मामले में नामजद दो अभियुक्तों को मिल्किया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी उसावां के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। :::


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला आयोग की मा0 सदस्या अवनी सिंह ने सुनी महिलाओ की समस्याएं

Spread the loveजागरुकता चौपाल का आयोजन कर किया योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्ररित …

error: Content is protected !!