Breaking News

विकलांग आश्रम वजीरगंज में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरी शंकर माल बाबू ने वितरित की खाद्य सामग्री, दिव्यांग बच्चों को बांटे फल-मिठाई

Spread the love

विकलांग आश्रम वजीरगंज में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरी शंकर माल बाबू ने वितरित की खाद्य सामग्री, दिव्यांग बच्चों को बांटे फल-मिठाई
वजीरगंज/बदायूं। बदायूं जिले के पुसगवां रोड स्थित विकलांग आश्रम वजीरगंज में बहजोई निवासी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री गौरी शंकर माल बाबू ने पहुंचकर आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों एवं आश्रमवासियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
इस दौरान उन्होंने आश्रम को एक बोरी दाल, चीनी, आटा, चावल एवं विभिन्न प्रकार के मसाले भेंट किए। साथ ही आश्रम में रह रहे दिव्यांग बच्चों को फल, मिठाई सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
आश्रम अध्यक्ष श्री उनीश पाल सिंह ने श्री गौरी शंकर माल बाबू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे महान दानदाताओं के सहयोग से ही विकलांग आश्रम वजीरगंज का संचालन सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रह रहे सभी दिव्यांग बच्चे एवं समस्त आश्रमवासी उपस्थित रहे। सभी ने श्री गौरी शंकर माल बाबू द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतनेट के पीएनटी कर्मियों का फूटा गुस्सा

Spread the love बदायूं में ऑपरेशन हेड को सौंपा ज्ञापन, बकाया भुगतान और रोजगार सुरक्षा …

error: Content is protected !!