Breaking News

कोल्हाई में होगा ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत

Spread the love

उझानी : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश यात्रा के भव्य स्वागत के लिए कोल्हाई के ग्राम पंचायत भवन में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। डा. सोनपाल सिंह ने कहा कि ज्योति कलश यात्रा जिले में भ्रमण करती हुई कोल्हाई 12 जुलाई को पहुंचेगी। जिसका भव्य स्वागत होगा। उन्होंने कहा कि ज्योति कलश यात्रा के साथ आने वाली टोली यही ठहरेगी और शाम को विराट दीपयज्ञ होगा। सुबह पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। उन्होंने आत्मीय परिजनों को जिम्मेदारियां सोंपी। इस भव्य ज्योति कलश यात्रा के स्वागत के लिए पप्पू साहब, सत्येंद्र सिंह गहलोत, ज्ञान चंद्रपाल, नरेंद्र महेश्वरी, तेजेंद्र शर्मा, जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट यूजी में प्रगति अग्रवाल का शानदार प्रदर्शन, 99.5 पर्सेंटाइल के साथ जिले का नाम रोशन किया

Spread the loveबदायूँ। मदर एथीना स्कूल की होनहार छात्रा प्रगति अग्रवाल ने नीट यूजी परीक्षा …

error: Content is protected !!