Breaking News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the love

कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने जारी किए स्थानांतरण आदेश

बदायूं। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक पीआरओ शाखा में तैनात निरीक्षक अश्विनी कुमार को प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज बनाया गया है। वहीं मानवाधिकार प्रकोष्ठ में कार्यरत निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मुसाझाग तथा अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक जितेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक एनएफटीसी महेंद्र सिंह को प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाया गया है। वहीं इस्लामनगर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह को थानाध्यक्ष एनएफटीसी के पद पर तैनात किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार, वारंटी अभियुक्त भी पकड़ा गया

Spread the love बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं …

error: Content is protected !!