Breaking News

अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, दो वांछित एवं वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

उघैती और फैजगंज बेहटा पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उघैती थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर ग्राम बरवारा निवासी मनवेन्द्र सिंह पुत्र सालिक राम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था।

वहीं फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने एक महिला वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुकदमा संख्या 64/2026 में वांछित सावित्री पत्नी सुरेश निवासी वार्ड संख्या 6, कस्बा मुड़िया धुरैकी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का सिलसिला लगातार जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा द्वारा ‘एसबीआई आधुनिक कृषि ग्राहक सम्मेलन’ का आयोजन

Spread the loveबिसौली। भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा द्वारा ‘एसबीआई आधुनिक कृषि ग्राहक सम्मेलन’ का …

error: Content is protected !!