बिसौली। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र की एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए आवश्यक घरेलू सामान भेंट किया है। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद के लिए संस्था के सभी सदस्य आगे आए। विवाह को सुचारू रूप से संपन्न कराने और नए जोड़े को गृहस्थी शुरू करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए संस्था द्वारा दैनिक उपयोग की विभिन्न सामग्रियां भेंट की गईं। इस मौके पर ग्रुप के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, साहू सावेंद्र गुप्ता, मयंक अग्रवाल, शिप्रम शर्मा, नितिन वार्ष्णेय, हर्ष रस्तोगी, विकास गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अमित बाबू, संदीप गुप्ता, अमित अग्रवाल, रोटरी अनमोल गर्ग, मधुप अग्रवाल, विपुल वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat