Breaking News

समाजवादी युवजन सभा ने बदायूं के सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

Spread the love

सयुस ने आदित्य का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
बदायूं। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आमिर सुल्तानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बदायूं के सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सांसद की अनुपस्थिति में युवाओं ने केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आमिर सुल्तानी ने कहा कि सांसद आदित्य यादव देश के युवा और ऊर्जावान जनप्रतिनिधियों में से एक हैं। बदायूं आगमन के बाद से ही उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को राजनीति में आगे बढ़ाने और उन्हें पूरा सम्मान देने का काम किया है। उनके द्वारा शुरू किए गए ‘जनता दरबार’ से क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, जिससे जनता को बड़ी सुविधा मिल रही है।
इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आरिफ फरीदी ने कहा कि आदित्य यादव के बदायूं से सांसद बनने के बाद क्षेत्र के युवाओं में एक नया जोश है। उन्होंने युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़कर उनके हौसलों को बल दिया है। सांसद आदित्य यादव ने हमेशा युवाओं की आवाज को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
सांसद के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य रूप से शाहबाज हुसैन, इमरोज चौधरी, मुख्तार अली, अदनान हुसैन, वसीम मंसूरी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सांसद के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू

Spread the love17 और 24 अक्टूबर को 2778 मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, चार …