Breaking News

विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने आज मुजरिया मंडल के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया।

Spread the love

विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने आज मुजरिया मंडल के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया।

विधायक हरीश शाक्य ने श्री नरेंद्र माहेश्वरी, श्री प्रशांत शर्मा, श्री ब्रह्म सिंह, श्री पान सिंह राजपूत, श्री सोनपाल बघेल, श्री खुशीराम माथुर, श्री रामकुमार दीक्षित, श्री अमरीश तिवारी, श्री प्रदीप तिवारी, श्री शिवकुमार दीक्षित एवं श्री सुमित शाक्य के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं ग्रामीण परिवारों से भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र के बुजुर्गों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में श्री हरीश शाक्य ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सेवा कार्यों को गति देने एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है।

इस अवसर पर.उपदेश चौहान, सुनील शाक्य, शिव सिंह गुर्जर, आर्येंद्र यादव, मुनीश पाल , गिरीश चंद्र, मनोज पाल, भगवान दास शाक्य, अमित तोमर, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी गण , कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वरिष्ठ पत्रकार की बहन का निधन

Spread the love उझानी। नगर के मोहल्ला खेड़ापति निवासी एवं हिंदी दैनिक बदायूं अमर प्रभात …

error: Content is protected !!