Breaking News

सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के अलमबरदार हैं अखिलेश यादव :मोहम्मद अरशद खान*

Spread the love

*
___________________________

*लखनऊ/जौनपुर।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान ने अपने एक बयान में कहा कि अखिलेश यादव आज देश में सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान, समता और भाईचारे की राजनीति के सबसे सशक्त प्रतिनिधि के रूप में उभरकर सामने आए हैं। वे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) आंदोलन के प्रणेता होने के साथ-साथ सर्वसमाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ने वाले जननेता हैं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का राजनीतिक दर्शन केवल किसी एक वर्ग, जाति या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि वे “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए संघर्षरत हैं। उनका लक्ष्य ऐसा भारत बनाना है जहाँ संविधान की मूल भावना के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को समान अवसर, सम्मान, न्याय और सुरक्षा प्राप्त हो।
मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि अखिलेश यादव आज महात्मा गांधी, डॉ. राम मनोहर लोहिया, डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।

वे सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता, लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए देशभर में जनजागरण का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज को जाति, धर्म और नफरत की राजनीति के माध्यम से विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है, तब अखिलेश यादव प्रेम, सद्भाव, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देकर देश को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

उनकी राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित, किसान, मजदूर, नौजवान, महिला और अल्पसंख्यक वर्ग को मुख्यधारा में सम्मानजनक भागीदारी दिलाना है।
मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि किसानों की आय, युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे अखिलेश यादव की राजनीति के केंद्र में हैं।

वे मानते हैं कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय का लाभ नहीं पहुंचेगा, तब तक लोकतंत्र की सफलता अधूरी रहेगी।
उन्होंने कहा कि पीडीए आंदोलन केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन का एक व्यापक मिशन है, जिसका उद्देश्य समाज के सभी वंचित और उपेक्षित वर्गों को न्याय दिलाना तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करना है। यह आंदोलन देश में सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक मूल्यों और समान अवसरों की स्थापना का माध्यम बनेगा।

अंत में मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह आंदोलन देश की राजनीति में सामाजिक न्याय, लोकतंत्र, संविधान और “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की विचारधारा को और अधिक मजबूत करेगा तथा एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गैस कनेक्शन संबंधी समस्या को लेकर उपभोक्ता ने जिला पूर्ति अधिकारी से लगाई गुहार

Spread the loveबदायूं। गैस कनेक्शन से संबंधित समस्या को लेकर एक उपभोक्ता ने जिला पूर्ति …

error: Content is protected !!