Breaking News

इंडेन बॉटलिंग प्लांट में इमरजेंसी मॉक ड्रिल, सुरक्षा इंतजामों को परखा

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्राधिकारी स्वार ने शुक्रवार को घोसीपुरा स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में आयोजित इमरजेंसी मॉक रिस्पॉन्स ड्रिल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्रिल के दौरान गैस रिसाव समेत विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल में प्लांट कर्मचारियों, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों के अनुरूप बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास कर अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी स्वार ने प्लांट परिसर में मौजूद सुरक्षा उपकरणों और आपदा प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों का हर हाल में पालन किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना और संभावित हादसों से निपटने के लिए तैयारियों का परीक्षण करना है। इस दौरान पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग तथा इंडेन बॉटलिंग प्लांट प्रबंधन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

गुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्म की आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के भारतीय ज्ञान परम्परा-आईकेएस केंद्र के तत्वावधान में 15वें …

error: Content is protected !!