Breaking News

शादी के सात दिन बाद उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में दूल्हे की मौत

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। मसवासी-टांडा-बाजपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल नवविवाहित दूल्हे की उपचार के दौरान मौत हो गई। शादी के महज सात दिन बाद हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि नवविवाहिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
थाना मिलक खानम क्षेत्र के गांव माटखेड़ा निवासी हाफिज अहमद के पुत्र मोहम्मद आरिफ का निकाह दो जून को शिकारपुर निवासी युवती प्रवीण के साथ हुआ था। नौ जून को आरिफ का भाई और अन्य रिश्तेदार कार से दुल्हन को विदा कराकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मानपुर के निकट मसवासी-टांडा-बाजपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार नवविवाहित दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरिफ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
गुरुवार देर रात उपचार के दौरान आरिफ ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शादी की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं। परिजनों का कहना है कि अभी दूल्हे के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि यह हादसा हो गया। नवविवाहिता का सुहाग उजड़ने से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

गुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्म की आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के भारतीय ज्ञान परम्परा-आईकेएस केंद्र के तत्वावधान में 15वें …

error: Content is protected !!