Breaking News

एकादशी पर खाटू श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित पटवा कॉलोनी में श्री श्याम भवन पर एकादशी के पावन अवसर पर खाटू श्याम बाबा के भक्तों द्वारा भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की।

संकीर्तन से पूर्व खाटू श्याम बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया और भव्य दरबार सजाया गया। गद्दी संचालक शुभम माहेश्वरी ने भोग अर्पित कर बाबा की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना से हुआ। इसके उपरांत भगवान गणेश, श्री हनुमान जी तथा राधा रानी की वंदना प्रस्तुत की गई। देर रात तक चले संकीर्तन में भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।

देर रात बाबा की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

वहीं नगर के रामलीला ग्राउंड में भी श्रद्धालुओं द्वारा खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित किया गया। यहां भी भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार, वारंटी अभियुक्त भी पकड़ा गया

Spread the love बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण एवं …

error: Content is protected !!