Breaking News

सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, हुआ हवन-पूजन

Spread the love

बिल्सी। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन शुक्रवार को क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम रायपुर मझरा में सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सांसद आदित्य यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए हवन-पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए हवन में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर मंगलकामना की।

इस मौके पर सपा नेता उदयवीर सिंह शाक्य ने कहा कि सांसद आदित्य यादव के नेतृत्व में बदायूं जनपद विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए संकल्प लिया है कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में सपा नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, सुनील यादव, नन्हें सिंह शाक्य, चंद्रपाल शाक्य, प्रियेंद्र शाक्य, कैलाश शाक्य, यशपाल तथा देवकी नंदन मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर सर्वेश यादव, मुशाहिद मलिक, डॉ. देवेंद्र यादव, टिंकू शाक्य, देवेंद्र गौतम, इलियास हुसैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल श्रम निषेध दिवस पर 69 बच्चे मुक्त, ‘एक्शन मंथ’ के तहत पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Spread the loveअमानवीय स्थितियों में ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम कर रहे थे बच्चे …

error: Content is protected !!