Breaking News

कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया

Spread the love

बिसौली। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं बालिकाओं तथा आमजन को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
शनिवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं के अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और महिला अपराधों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल लक्ष्मी द्वारा महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर महिला कांस्टेबल लक्ष्मी, महिला कांस्टेबल पलक, उन्नति, स्वाति आदि उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में

Spread the loveबिसौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन …

error: Content is protected !!