Breaking News

क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने गुरुवार को उझानी ग्रामीण मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतो में जन संपर्क किया।

Spread the love

सुशासन को समर्पित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने गुरुवार को उझानी ग्रामीण मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतो में जन संपर्क किया।

विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम पंचायत कुरऊ, भरकुईया, बरायमय खेड़ा, अब्दुल्लागंज, सिरसौली एवं हजरतगंज में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाजसेवियों को पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी निरंतर गरीब कल्याण के लिए प्रयासरत है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

विधायक ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं निःशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने वृक्षारोपण कर प्रगति विकास यात्रा भी निकाली।

इस अवसर पर मोहित तोमर, सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य,अनुज पटेल, अरविंद पटेल, राजपाल सिंह पटेल, आनंद मिश्रा, सत्यवीर सिंह, अनिल पटेल, सुरेंद्र नेताजी, रक्षपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, कामेश चौहान, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, रामकिशोर प्रजापति, संजय सिंह, अजीत पटेल, आर्येंद्र पटेल, उदयवीर दिवाकर, ज्ञानचंद्र शाक्य, राम दास राजपूत, राम प्रकाश कश्यप,उमेश शाक्य , सुशील शाक्य, बनवारी लाल शाक्य,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ढाई साल से खुला नाला बना ‘मौत का रास्ता’, क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा प्रशासन?

Spread the love 400 मीटर निर्माण, लेकिन सुरक्षा शून्य… हर दिन डर के साए में …

error: Content is protected !!