Breaking News

दिनदहाड़े अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Spread the love

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव धिमरपुरा में शनिवार को दिनदहाड़े अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने मौके से एक जेसीबी मशीन, मिट्टी से भरा डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया। खनन कार्य में लिप्त लोग तहसीलदार की गाड़ी को देखकर फरार हो गए। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने एक वार्ता में कहा कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव धिमरपुरा में छापा मारा गया। मौके पर बड़े पैमाने पर खुदी हुई मिट्टी पाई गई, जिससे पता चलता है कि यहां बड़े स्तर पर अवैध खनन हो रहा था। टीम को देखते ही खनन करने वाले भाग निकले। उन्होंने कहा कि मौके से अवैध खनन में लगी जेसीबी मशीन, मिट्टी से भरा डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया गया। इन वाहनों को जब्त कर इस्लामनगर पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दिया है और उन्हें सीज कर दिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतनेट के पीएनटी कर्मियों का फूटा गुस्सा

Spread the love बदायूं में ऑपरेशन हेड को सौंपा ज्ञापन, बकाया भुगतान और रोजगार सुरक्षा …

error: Content is protected !!