Breaking News

उझानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की घटना का पर्दाफाश कर तीन शातिर दबोचे

Spread the love

फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं तीनों आरोपी, कब्जे से नकद 4000 रुपये बरामद

दो अभियुक्तों का लंबा है आपराधिक इतिहास
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत उझानी कोतवाली पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों को चोरी की नकदी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग कादरचौक रोड से नखासा जाने वाले खरंजे के पास ट्यूबवेल के पास मौजूद हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर मौके से तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चोरी किए गए रुपयों में से 4000 रुपये नकद बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपू पुत्र अशोक व अजीत पुत्र गुड्डू (दोनों निवासी महमूपुर/मामापुर, थाना कायमगंज, फर्रुखाबाद) और रवि पुत्र रामप्रकाश (निवासी लाल दरवाजा, थाना कादरी गेट, फर्रुखाबाद) के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना उझानी पर मु0अ0स0 218/2026 धारा 303(2) व 317(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी अंतरजनपदीय शातिर चोर हैं, जो फर्रुखाबाद (फतेहगढ़) से आकर बदायूँ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज में श्रीमद्भागवत कथा का द्वितीय दिवस सम्पन्न

Spread the loveउझानी। देवनागरी पब्लिक इंटर कॉलेज, उझानी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ …

error: Content is protected !!