Breaking News

ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे दस्तावेज लेखक

Spread the love

बदायूँ। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन (उ.प्र.) रजि. के प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही नई व्यवस्था से दस्तावेज लेखकों (डीड राइटर्स) के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है। इसके विरोध में एसोसिएशन द्वारा सूबे के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सहायक महानिरीक्षक के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा।
एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2024 के अंतर्गत अब ई-पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत निर्दिष्ट (चयनित) संस्थाओं के माध्यम से ही दस्तावेजों का पंजीकरण कराया जाएगा। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस नीति के परिणाम स्वरूप विगत कई दशकों से निबंधन विभाग के अभिन्न अंग के रूप में पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले दस्तावेज लेखक व उनसे जुड़े लोग बुरी तरह प्रभावित होंगे और उनके रोजगार पर लात पड़ेगी।
प्रांतीय उपाध्यक्ष ने बताया कि नई नियमावली के विरोध में सभी दस्तावेज लेखक एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में अपनी मांगों और चिंताओं को लेकर आज मंगलवार सुबह 11:30 बजे सहायक महानिरीक्षक कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी साथी दस्तावेज लेखकों से समय पर पहुँचने का आह्वान किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में बिजली विभाग का चेकिंग अभियान, बकायादारों और बिजली चोरी करने वालों में मचा हड़कंप

Spread the love बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या-3 में शनिवार को बिजली विभाग ने विशेष …

error: Content is protected !!