Breaking News

अम्बियापुर ब्लॉक में ‘जन कल्याण एवं जन जागरूकता’ कार्यक्रम आयोजित

Spread the love


डबल इंजन सरकार के सेवा व सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण, पात्रों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ: हरीश शाक्य
बदायूँ। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को अम्बियापुर ब्लॉक परिसर में ‘समेकित जन कल्याण और जन जागरुकता अभियान’ के अंतर्गत एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आज बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक सीधे पहुँच रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारी डबल इंजन की सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अटूट संकल्प के साथ निरंतर काम कर रही है।” विधायक ने कार्यकर्ताओं और आम जनता का आह्वान करते हुए कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का बड़ा लक्ष्य हम सभी के सामूहिक प्रयास और सहभागिता से ही पूर्ण होगा।
इस अवसर पर बिल्सी के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश सागर, ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती, खंड विकास अधिकारी शैली गोविल, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, मोहित गुप्ता, पिंकू श्रीवास्तव, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, अजय प्रताप, मनोज पाल और राम रक्षपाल शाक्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आवारा पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Spread the loveसंवाददाता सुख देवी कछला। कछला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 19 …